Breaking News

महंत रामसुंदर दास ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने महंत से मुलाकात की : इस्तीफा न देने का आग्रह किया

द सीजी न्यूज

रायपुर । कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन के हाथों मिली करारी हार से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बस्तर सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया है। चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास के इस्तीफे की खबर मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने राजधानी रायपुर में उनसे मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा न देने का आग्रह किया।

वोरा ने कहा कि इस्तीफे की खबर से वे हतप्रभ हैंं। उन्होंने महंत राम सुंदर दास से कहा कि इस्तीफा न दें और कांग्रेस पार्टी में ही रहें। वोरा ने महंत रामसुंदर दास से निवेदन करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के बड़े चेहरों में से एक हैं। इस समय कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। वोरा ने महंत रामसुंदर दास से पार्टी हित में इस्तीफा न देने का आग्रह किया है।

2003 में पामगढ़ से चुने गए थे विधायक

आपको बता दें कि महंत राम सुंदर दास वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ के पामगढ़ से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2008 में उन्होंने जैजैपुर से चुनाव जीता था। 2013 में उसी सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2018 में भूपेश बघेल की सरकार बनने पर उन्हें गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। साल 2001-2003 में संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष रहे। वे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी रह चुके हैं।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!