- राजस्व संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को दिया जाएगा नोटिस
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने पर कड़ी कार्यवाई करने कहा है। उन्होंने निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले डीजे पर रोक लगाने कहा। किसी शादी व अन्य उत्सव के अवसर पर ध्वनि के लिए तय मानकों का उल्लंघन किए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे की नोईस मीटर से स्पीकर की जांच कराने के निर्देश दिए। अपने निजी उपयोग के लिए डीजे का उपयोग करने वालों को निर्धारित मानक के साउंड पर ही बजाना होगा। यदि कोई डीजे का उपयोग करता है तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 75 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सीमांकन के निराकृत व अनिराकृत प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ साफ्टवेयर में अपडेट करने कहा। उन्होंने समय सीमा से बाहर विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने कहा। राजस्व संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीमांकन प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराने कहा।
बैठक में जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, डायवर्सन और भू अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। न्यायालय में दर्ज 6 माह से 1 वर्ष तक लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का और योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, एसडीएम मुकेश रावटे, विपुल गुप्ता, जागेश्वर कौशल, महेश गुप्ता सहित अतिरिक्त तहसीलदार उपस्थित थे
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
