द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों की बैठक में एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए साय ने सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्लै और सुब्रत साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने एंबुलेंस सेवा-108 और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संचालित सेवाओं पर जोर देने कहा। उन्होंने सभी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने कहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान चलाया जाए। प्रदेश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री द्वारा कुष्ठ रोगियों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश में सड़कों पर विचरण करते मानसिक रोगियों के कल्याण हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिये गए।
इसी तरह मानसिक रोगियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा गया। समय सीमा में कार्य करने के निर्देश भी दिये गए। सीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जगदलपुर, बिलासपुर में सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल फ़रवरी तक पूर्ण करें। मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा को दुरस्त करने कहा और निर्देश दिये कि आधे घंटे के अंदर एम्बुलेंस पहुंच जाएं, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। सीएम ने जेनेरिक दवाइयों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां उपलब्ध रहें। मरीज़ों को केवल जेनेरिक दवाइयाँ लिखी जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
