Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • जिले के ज्यादा से ज्यादा कृषकों को बीमा योजना का लाभ दिलाने की पहल

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा योजना में सम्मिलित करने विधायक ललित चंद्राकर ने फसल बीमा प्रचार रथ का शुभारम्भ किया। शुभारंभ के अवसर पर शासकीय उद्यान रोपनी रुआबांधा में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) मे सम्मिलित होकर रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई, जिसमे रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, महामंत्री राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, शिव चंद्राकर, राकेश त्रिपाठी, कमल अवस्थी, पार्षद रमा साहू, पार्षद सविता धवज, विष्णु शर्मा, विक्की सोनी, प्रवीण राजपूत, उमेश गर्रा, उद्यानिकी विभाग प्रमुख मुकेश वासनिक, सुरभि श्रीवास्तव, भानुप्रिया ठाकुर, मधु साहू व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कृषि उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 योजना के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की प्रारम्भिक तिथि 06 दिसम्बर 2023 और अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है। योजना में गेहूँ सिंचित व असिंचित, चना, अलसी, सरसों इत्यादि फसलों को शामिल किया गया है। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टी आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!