द सीजी न्यूज
दुर्ग। सिकोला भाठा ओवरब्रिज पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। पिछले दिनों शहर विधायक गजेंद्र यादव ने ब्रिज कारपोरेशन और पीङब्लूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान डामरीकरण और भविष्य में नए ब्रिज के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये थे। आज ओवरब्रिज पर चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण विधायक गजेंद्र यादव ने किया। कार्य को जल्द खत्म करने आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारी को दिये।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि शहीद चौक शहर का हृदय स्थल है और ओवरब्रिज काफी पुराना हो चुका है। 35 वर्ष पुराने ओवरब्रिज की स्थिति काफी जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। शहर में यातायात का दबाव काफी बढ़ चुका है और शहर वासियों की मनसा के अनुरूप चौड़ा ब्रिज सूर्या होटल के पास से शहीद चौक तक नए ब्रिज का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। जिलाधीश के साथ बैठक हो चुकी है और जल्द ही रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नए ओवरब्रिज का काम शुरू कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पार्षद शिवेंद्र परिहार, काशीराम कोसरे, साजन जोसेफ, दिलीप साहू, उमेश यादव, अनिकेत यादव, प्रांजल सिंह, नवीन पटेल, विजय खत्री, उदय पाल उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
