Breaking News

“मनखे-मनखे एक समान” का अनमोल संदेश आज 267 साल बाद भी प्रासंगिक – जितेन्द्र वर्मा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के वार्ड क्रमांक 44 में सतनाम जागृति सेवा समिति द्वारा स्थापित जैतखाम के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु घासीदास को नमन किया। गुरु गद्दी का दर्शन और पूजन कर सामाजिक बंधुओं को जयंती की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि गुरु घासीदास जैसे संत ने इस धरा पर जन्म लिया। गुरु घासीदास त्याग, सेवा और सर्मपण का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। गुरु घासीदास ने समाज को एक दिशा दी है। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर समाज ने नये आयामों को छुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुघासीदासजी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” ये स्पष्ट करता है कि सभी मनुष्य एक समान है। कोई छोटा या बड़ा नहीं है। इसलिए जन्म के आधार पर किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। घासीदास जी ने वर्ण-भेद से परे समाज की स्थापना पर बल दिया, जो कि जातिविहीन और आत्मनिर्भरता के सिद्धांत पर आधारित था, जिसका पावन उद्देश्य जातियों में बंटे हुए लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए समुन्नत समाज की स्थापना करना था।
भाजपा नेताओं में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, आशीष निमजे, राजा महोबिया, सुनील साहू, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, गणेश निर्मलकर, साजन जोसेफ, रोमनाथ साहू, अनूप सोनी, गोवर्धन जायसवाल, कांता साहू, संजय बोहरा, अनिकेत यादव, संदीप बंछोर, इकराम कुरैशी शामिल हुए। इस दौरान हुए पंथी नृत्य दलों के प्रदर्शन की सतनाम जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश जांगड़े, सतनामी समाज भंडारी हीरा सिंह, गुरुगद्दी पुजारी चंद्रहास रात्रे, समाज सेवक निर्गुण जोशी, पूर्व एल्डरमैन बसंत खिलाड़ी, सचिव हर्षवर्धन देशलहरे, कोषाध्यक्ष सुजीत चंदेल, पार्षद प्रकाश जोशी, पूर्व पार्षद सुशीला खिलाड़ी, शिव डहरिया, राधेश्याम कोसरे ने सराहना की।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!