Breaking News

20 दिसंबर को कांग्रेसी मनाएंगे मोतीलाल वोरा की जयंती : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक व जिला कांग्रेस कमेटियों को जारी किया पत्र

द सीजी न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की 20 दिसंबर को जयंती और 21 दिसंबर को पुण्यतिथि मनाया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद ने इस संबंध में जानकारी दी है। इधर प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को जयंंती और पुण्यतिथि मनाने के लिए पत्र लिखा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटियों को जारी पत्र में कहा गया है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की 20 दिसंबर को जयंती और 21 दिसंबर को पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!