Breaking News

बाबा गुरु घासीदास जी ने हमें जीवन जीने की कला सिखाई : ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ललित चंद्राकर ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है।

उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। ललित चंद्राकर ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी और अनुकरणीय है। गुरु घासीदास के सात वचन सतनाम पंथ के सप्त सिद्धांत के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिसमें सत्नाम पर विश्वास, मूर्ति पूजा का निषेध, वर्ण भेद और हिंसा का विरोध, व्यसन से मुक्ति, परस्त्रीगमन का निषेध और दोपहर में खेत न जोतना आदि हैं। बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिये गये उपदेशों से समाज के असहाय लोगों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की पहचान और अन्याय से जूझने की शक्ति प्राप्त हुई। बाबा सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला स्थापित करने में सफल हुए। छत्तीसगढ़ में आज भी इनके द्वारा प्रवर्तित सतनाम पंथ के लाखों अनुयायी मौजूद हैं।

कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर के साथ ग्राम पंचायत हनोदा, ग्राम पंचायत धनोरा, भिलाई नगर निगम डुण्डेरा ग्राम.कोलिहापुरी और खम्हरिया मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, समाज प्रमुख चंद्रशेखर बंजारे, सरपंच सुखीराम यादव पूर्व सरपंच कमलेश्वरी यादव,चंद्रप्रकाश टण्डन, सोनू राजपूत, प्रवीण यदु, बालकदास डहरे, गज्जु साहू, हेमराज देशलहरे, विजेन्द्र बंजारे, हरि कुर्रे, पुनीत बंजारे, चमेली बंजारे, भुनेश्वरी बंजारे शामिल हुए। ग्राम पंचायत हनोदा सरपंच तेजराम चंदेल, अध्यक्षता ऍम.डी महिलकर, डॉ पी बाल किशोर. विकास चंद्राकर, अजय चंद्राकर, कृष्णा टंडन, विनोद चंद्राकर, डॉ. एल.सी.जांगड़े, सेवक चंदेल, राम खिलावन खुटेल, देवी प्रसाद साहू, टीकम सिंह चंद्राकर, वेद नारायण. गायकवाड, संचालक डॉ अशवणी जांगड़े थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!