Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रु. के बकाया बोनस राशि का वितरण किया

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिया है।

साय ने कहा कि जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत भी की है। मैं सबको बधाई देता हूं। किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए, उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे।

 धान बोनस राशि वितरण समारोह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। हम हर वादा पूरा करेंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह ₹1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं-बहनों के खाते में साल में ₹12000 जमा होगा।हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे। युवाओं के साथ धोखा न हो, इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है, उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है। इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। हम किसानों से उनका पूरा धान खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे। साय ने कहा कि गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है कि हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।

साय ने किसानोंं से चर्चा की

बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू से मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन बातचीत भी की। बिशेसर राम साहू ने मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला। सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा।  लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है। महासमुंद जिले के किसान रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!