Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा : नगरीय निकायों और पंचायतों में 25 दिसम्बर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान

: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि के वितरण का शुभारंभ करेंगे

: राजधानी में छायाचित्र प्रदर्शनी और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

द सीजी न्यूज

रायपुर / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में राज्य के सभी जिलों में मनाई जाएगी। सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए के वितरण का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी के नालंदा परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की झलकी दिखाई जाएगी। इस मौके पर राजधानी के दीनदयाल ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

सुशासन दिवस पर जिला के साथ ही नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ, विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस मौके पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक सुशासन स्थापित करने के संबंध में संकल्प लेंगे। नगरीय निकायों, ग्राम और ग्राम पंचायतों में सुशासन दिवस से आगामी एक सप्ताह तक नियमित रूप से स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में सुशासन दिवस के अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में नगरीय निकायों में स्थापित अटल चौक में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प लिया जाएगा।

इसके अलावा अटल संध्या का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत आदि की जाएगी। अटल चौक पर सुबह 10 बजे पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के पश्चात सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!