Breaking News

राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के व्यय पर प्रतिबंध : शासन ने मांगा खर्च की गई राशि का ब्यौरा : कलेक्टरों को उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने कहा

द सीजी न्यूज

रायपुर। संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के अंतरण और समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

युवा मितान क्लब को आज की स्थिति में किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। राज्य के समस्त जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने कहा गया है।  
गौरतलब है कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के 13 हजार 269 क्लबों को कुल 132 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई थी। इस आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय समितियों और मितान क्लबों के खातों में आज की स्थिति में उपलब्ध राशि के अंतरण एवं व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!