द सीजी न्यूज
“हसदेव बचाओ अडानी भगाओ ” आंदोलन को लेकर आज जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम विष्णुदेव साय और अडानी का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने जनभावना का सम्मान करते हुए हसदेव अभ्यारण में जंगल की कटाई पर रोक लगाने का फैसला किया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही मोदी सरकार द्वारा हसदेव के वनांचलो को उजाड़ कर अडानी को बेचने को कवायद शुरू कर दी गई है। हजारों की संख्या में पेड़ो की कटाई की जा रही है। जंगल खाली कराए जा रहे हैं और विरोध आंदोलन कर रहे नेताओं को नजरबंद और गिरफ्तार किया जा रहा है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मजदूर, किसान, आदिवासियों को निरंतर ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निरंतर सदन से सड़क तक मोदी अदानी के रिश्तों को बेनकाब करते आए हैं। राहुल देश को बता रहे हैं कि किस तरह भाजपा देश और प्रदेश की संपत्ति लगातार अडानी समूह को बेच रही है ।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रभारी डॉ पलक वर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार संगठन ने आदिवासियों और हसदेव अभ्यारण की रक्षा के लिए “हसदेव बचाओ अडानी भगाओ ” आंदोलन के तहत 27 दिसंबर 2023 को जिला स्तर पर दुर्ग में पटेल चौक पर प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अडानी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान अहमद चौहान, फिरोज खान, परविंदर सिंह, आकाश सेन, विकास साहू, चंद्रमोहन गभने, यशवंत देशमुख, हेमंत साहू, हेमंत साहू, सिद्धार्थ देशमुख, ऐश्वर्य देशमुख, सौगात गुप्ता, जवेंद्र बंजारे, हेमचंद देशमुख, पंकज सिंह, ललित साहू, कय्यूम खान, सोनू मानिकपुरी, दीपक जैन, अंकित साहू, विक्रांत ताम्रकार, राकेश निषाद, पुष्पेंद्र साहू, मुकेश साहू, मनीष सार्वा, तुषार वर्मा, शुभम देशमुख, सुमेंद्र कुमार निषाद, राम कुमार निषाद, शैलेंद्र देशमुख, गुलशन दिल्लीवार, उमेश साहू, दीप सारस्वत, पृथ्वी चंद्राकर, उमेश साहू, आकाश सेन, लोकेंद्र वर्मा सहित बड़ी तादाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

