द सीजी न्यूज
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर और 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया है। 28 दिसंबर को नागपुर में ढिंगोरी नाका में “हैं तैयार हम – राष्ट्रीय रैली” में पूरे देश से कांग्रेस कार्यकर्ता, संगठन नेता शामिल होंगे। दुर्ग शहर से बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता इस रैली में शामिल होंगे। इसी की तैयारी के लिए दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें रैली में शामिल होने के लिए नागपुर रवाना होने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि यह रैली लोकसभा चुनाव का आगाज है। पूरे देश से लाखों कांग्रेसजन हैं तैयार हम राष्ट्रीय रैली में शामिल होंगे। दुर्ग शहर से भी कांग्रेसजन नागपुर रैली में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। यह रैली देश में परिवर्तन का आगाज करेगी। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और देश की सुरक्षा जैसे सवालों को लेकर भी रैली में मंथन किया जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्ता पर हमला करने को लेकर इस रैली से देश की जनता की आवाज उठाई जाएगी। 2024 में देश की जनता इन्हीं मुद्दों को लेकर बदलाव के लिए तैयार है जिसका आगाज हैं तैयार हम रैली से किया जाएगा।
बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, कमलकांत शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, अब्दुल गनी, परमजीत भुई, अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, कौशल किशोर सिंह, महेंद्र सक्सेरिया, लिखन साहू, सुशील भारद्वाज, अशोक मेहरा, राकेश यादव, अनीस रजा, वहीद चौहान, दीपक साहू, ज्ञानदास बंजारे, प्रकाश जोशी, संजय कोहले, अमित देवांगन, हेमंत तिवारी, सत्यवती वर्मा, मनीष यादव, पाशी अली, जमुना साहू, संदीप वोरा, निर्मला साहू, अनूप वर्मा, रत्ना नारमदेव, प्रीति साहू, ज्ञानू बागड़े, आनंद कपूर ताम्रकार, शिवाकांत तिवारी, सरिता ताम्रकार, भोला महोबिया, प्रेमलता साहू, महेश्वरी ठाकुर, विनोद सेन, प्रकाश गीते, निशांत गोड़बोले, कमलेश नागरची, लीना दुबे, पप्पू श्रीवास्तव, केशव सिन्हा मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

