Breaking News

पी. एम. श्री. योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित : 11 स्कूलों में होगी नियुक्ति

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के वार्षिक कार्ययोजना और बजट के अनुसार जिला परियोजना कार्यालय दुर्ग के पी.एम.श्री. योजना 2023-24 के अंतर्गत चयनित ग्यारह विद्यालयों में अंशकालीन योगा, स्पोर्ट टीचर व कोचेस की नियुक्ति की जाएगी।

खेल शिक्षक व प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम स्नातक शारीरिक शिक्षा डिग्री या शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री वाले शिक्षकों व प्रशिक्षकों और योग प्रशिक्षक हेतु योग से संबंधित प्रमाण पत्र अथवा समकक्ष योग्यताधारी आवेदक अपना आवेदन 3 जनवरी 2024 तक जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग की ओर सीधे/ पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन सुबह 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन कर सकते है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!