Breaking News

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – डबल इंजन की सरकार है … छत्तीसगढ़ को आगे ले जाएंगे … छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ करेंगे …

द सीजी न्यूज

रायपुर। जशपुर नगर में आयोजित जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। साय ने इस मौके पर कहा कि सभी वर्ग की चिंता करते हुए हमने छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि हमारा पहला काम 18 लाख आवासहीनों का मकान बनाना होगा। 13 तारीख को हमने शपथ ली और 14 को प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया।

साय ने कहा कि शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने की गारंटी पूरी कर दी। विधानसभा में इसके लिए बजट भी पारित करवा लिया गया है। साय ने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी कर दिया गया है।

साय ने कहा कि राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर विवाहित महिला को हर माह 1000 रुपए की सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए भी बजट प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी उर्वरा से भरपूर है और अब हमारी डबल इंजन की सरकार है। केंद्र सरकार ने वादा किया है कि संसाधनों की कमी नहीं होगी।

साय ने कहा कि कलेक्टर, एसपी से कहूंगा कि ऐसा मास्टर प्लान बनाए कि लोग याद करें कि कोई जशपुर का मुख्यमंत्री बना था। जशपुर और पूरे सरगुजा संभाग में पर्यटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। हम पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोतरी के जरिये रोजगार के नये अवसरों का सृजन करेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य करेंगे। जशपुर को सुंदर बनायेंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जायेंगे। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ करेंगे।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। आप लोगों ने जिस प्यार और दुलार के साथ मेरा स्वागत किया है उसके लिए सभी को धन्यवाद। स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेरे राजनीति के आदर्श रहे हैं। जशपुर आगमन पर आप सभी ने जैसा स्वागत किया, उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। यह स्वागत मेरा नहीं पूरे जशपुर का स्वागत है।

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का दिलाया संकल्प

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। उन्होंने शपथ दिलाई कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। भारत के नागरिक होने का कर्तव्य निभाएगें।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह

इससे पहले समारोह के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत गजमाला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। मुख्यमंत्री को यहां मांदर भी भेंट किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने गले में लटका कर ताल ठोका। मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जशपुर विधायक  रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!