Breaking News

हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल : पेट्रोल पंपों में भारी भीड़ और अव्यवस्था : थोक सब्जी मंडी में आवक भी घटी

द सीजी न्यूज

हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने सोमवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में इसका असर देखने को मिल रहा है।बस स्टैंड से यात्री बसें रवाना नहीं हो रही है। ट्रकों, डंपरों के पहिए भी थम गए हैं। यात्री बस स्टैंड आने के बाद परेशान होकर अपने घर वापस जाने के लिए विवश हो रहे हैं। वाहन चालक संघ के सदस्यों ने सुबह बस स्टैंड पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है की और सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है।

इधर, दुर्ग में पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। अपने वाहन में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल डीजल भरवाने की होड़ मच गई है। हड़ताल ज्यादा दिनों तक चलने पर पेट्रोल पंपों पर स्टाक खत्म हो जाएगा और पेट्रोल डीजल की सप्लाई भी बंद रहेगी। इस स्थिति को भांपते हुए दुपहिया वाहन चालकों समेत कार आदि में पेट्रोल भरवाने लंबी कतार लग रही है। कई पेट्रोल पंपों में अव्यवस्था और हुल्लड़ के हालात भी देखने को मिले।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!