- छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य
द सीजी न्यूज
रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार हितग्राहियों और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार रुपए और दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छः हजार रुपए देने का प्रावधान है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का शत् प्रतिशत लाभ मिल सके।
गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार व गर्भावस्था के दौरान मजदूरी में हुई हानि की प्रतिभूति राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जुलाई 2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना देश के सभी जिलों में शुरू की गई है। योजना के तहत ऐसी गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को छोड़कर जो केंद्र सरकार या राज्य सरकारों या सार्वजनिक उपक्रमों के साथ नियमित रोजगार में हैं या जो वर्तमान में लागू किसी कानून के अंतर्गत समान लाभ प्राप्त कर रही है, सभी गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं पात्रता रखती हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
