द सीजी न्यूज
दुर्ग/ ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सभी एस.डी.एम., खाद्य विभाग, परिवहन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि जिले में अति आवश्यक वस्तु की आपूर्ति जैसे पेट्रोल, डीजल, दवाई, घरेलु एलपीजी आदि की किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए। उन्होंने इन वस्तुओं की आपूर्ति के आवश्यक कदम उठाने कहा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हर संभव प्रयास करने और आवश्यकता अनुरूप पेट्रोल, डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
राजस्व एवं खाद्य विभाग के अमले को अबाधित परिवहन हेतु सभी टोल नाकों और चौकियों में आवश्यक व्यवस्था करने कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.जी. गर्ग ने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी। अति आवश्यक वस्तु की आपूर्ति के लिए आर.टी.ओ. के अधिकारी की मदद से लाऊडस्पीकर के माध्यम से ट्रक चालक को हिदायत दी जाएगी। ट्रक ड्रायवरों को समझाईश देते हुए बताया जाए कि यह कानून हिट एंड रन कानून में सख्ती लाने से देश में यातायात व्यवस्था सुलभ होगी और सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने में यह कानून अति आवश्यक पहल है। बैठक में सभी विकासखंड के अधिकारी व खाद्य विभाग के अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी आदि शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal