Breaking News

वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर : साइंस मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई में आयोजित किया गया था कार्यक्रम

द सीजी न्यूज

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने साइंस मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्कूली छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित मॉडलों की सराहना की। 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल का वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को दिखाने का मंच होता है। स्कूल में बच्चों ने एक से बढ़कर साइंस मॉडल बनाए। आज के बच्चे ही कल का भविष्य होते हैं। प्रदर्शनी में रखे गए मॉडल से बच्चों की सोच का पता चलता है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने प्रोत्साहित किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल की प्राचार्य चन्द्रकिरण साहू ने अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ विधायक ललित चंद्राकर का अभिनंदन किया। वार्षिकोत्सव के दौरान सोनू राजपूत, नरेंद्र साहू, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू, रुपेश पारख, नीलम, रोशन, चंदू देवांगन, बृज मोहन साहू, लखन लाल साहू, रूपनारायण शर्मा, रविंद्र वर्मा, जीवन लाल साहू, पार्षद भीमसेन सिन्हा, गिरीश शर्मा, मनीष पारख, सुमन साहू, तुलु राम साहू, सरोज बघेल, के शर्मा, एस अग्रवाल सहित स्कूली छात्राएं व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!