द सीजी न्यूज
दुर्ग / दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी सत्यनारायण राठौर दुर्ग संभाग के 11 वें आयुक्त हैं। निवर्तमान संभागायुक्त जनक प्रसाद पाठक (आई.ए.एस) ने राठौर को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद संभागायुक्त ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निर्वतमान संभागायुक्त जेपी पाठक को विदाई दी गई। नव पदस्थ संभागायुक्त राठौर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

