Breaking News

राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने 41 मेघावी छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया : कहा – देश का हर बच्चा आधुनिक तकनीक से जुड़े  

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय की 41 छात्राओं को आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने शिक्षा के लिए टेबलेट का वितरण किया।  सरोज पाण्डेय की पहल पर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में आगे लाने के लिए टेबलेट प्रदान किया जा रहा है। राज्य सभा सांसद और पल फाउण्डेशन के आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय परिसर में किया गया।


राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि देश का हर बच्चा, हर बिटिया, बेटा अधुनिक तकनीक से जुड़े। उनका बेहतर विकास हो और वे आधुनिक तकनीक का उपयोग करें। बच्चियां बहुत समझदार होती हैं। स्कूल के समय से ही वे सपने बुनते रहती हैं। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सारी नई व्यवस्थाओं को दिया है और कोशिश की है कि आपको वह सब मिले, जिससे आप तरक्की कर सकें। प्रधानमंत्री की सोच अब यथार्थ के धरातल पर दिखाई देती नजर आ रही है। आदर्श स्कूल से इसकी शुरूआत हुई है।


उन्होंने छात्राओं से कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का, छात्राएं किसी भी क्षेत्र में कभी पीछे न रहें। मेहनत सभी क्षेत्रों में करनी पड़ती है और हम जब मेहनत करेंगे तो परिणाम भी हमें मिलेगा। उन्होनें कहा आज जिन लोगों को तकनीकी शिक्षा के लिए टेबलेट दिया जा रहा है, आने वाले समय में कोशिश करेंगे कि सभी बच्चियॉ मेधावी हों और उन्हें शिक्षा हेतु टेबलेट प्रदान किया जा सके। सांसद ने प्राचार्य समेत उनके स्कूल स्टाफ को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होनें कहा कम संसाधन से स्कूल में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। स्कूल की समस्याएं आने वाले समय में पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम को शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, प्राचार्य कृष्णा अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उषा टावरी, नटवर ताम्रकार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, संकुल समन्वयक असीम तिवारी, पार्षद हेमा जगदीश शर्मा, पालक समिति अध्यक्ष अश्वनी जांगड़े, प्राचार्य के. वर्मा, शांता मैडम, शारदा अग्रवाल, सरिता मिश्रा, कुमुद बघेल, श्वेता बख्शी, पल फाउण्डेशन के डायरेक्टर मृत्युंजय दीक्षित सहित स्कूल के व्याख्याता व शिक्षिकाएं, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे । कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें केन्द्र सरकार की योजनाओं की झलक दिखाई दी ।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!