द सीजी न्यूज
दुर्ग। आदर्श इस्पात ग्राम खपरीकला में वन्देमातरम क्रीड़ा मण्डल द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जय शीतला दुर्ग और साईं मण्डल भिलाई की महिला दलों के बीच खेला गया।
इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। कबड्डी हमारे पारंपरिक खेलों में से एक है और इस खेल के लिए बेहद चुस्ती और फुर्ती की जरूरत होती है। छत्तीसगढ़ व दुर्ग जिले में कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी हैं। आयोजन की सराहना करते हुए ललित ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। आयोजन समिति व ग्रामवासी इसके लिए बधाई पात्र हैं।
शुभारंभ के अवसर पर पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला सहकारी मर्यादित बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, महामंत्री शिव निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, संयोजक नारायण साहू, सरपंच राज कुमार साहू, उपसरपंच रमेश साहू, दयालु राम, चैतू राम साहू, डिलेश्वर साहू, विनोद साहू, टोमन, राजु साहू, पिंटू साहू, रामा साहू, महेन्द्र निषाद, भगवती पारकर, रामसिंग साहू, रेफरी संतोष मानिकपुरी, होलकर पारकर, झम्मन दिल्लीवार, गिरधर शर्मा, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

