Breaking News

राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी : देश भर से आएंगे साधु-संत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी
  • साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल

द सीजी न्यूज

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन और भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है। हम सबको भक्त माता राजिम और  भक्त माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आयेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को भक्त माता राजिम जयंती की बधाई दी और कहा कि भक्त माता राजिम ने साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया। आज यह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने का काम हमारी सरकार ने शुरू कर दिया है। मोदी जी की गारंटी में 2 साल का धान बोनस किसानों को देने का वादा किए थे। 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर हमने राज्य के 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि जारी कर दी है। हमने 13 दिसंबर को शपथ लेने बाद 14 दिसम्बर को पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। हमने युवाओं से किया वादा पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल के मान से 3100 रुपए का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी में अभी किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को अंतर की राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रूपए देने का वादा भी पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर साहू समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने उपस्थित जनसमूह को भक्त माता राजिम जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। आज हम सभी यहां राजिम माता की जयंती मनाने आये हैं। उन्होंने कहा कि सभी समाज में एक देवी-देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज का यह सौभाग्य है कि हमारी दो आराध्य देवी हैं। माता राजिम और माता कर्मा जिनके आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। साहू समाज के लिए गौरव का विषय है कि राजिम भक्तिन माता हमारे समाज की आराध्य देवी हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज सबको दिशा देने का काम करता है और सभी समाजों को साथ लेकर चलता है। कार्यक्रम को सांसद चुन्नीलाल साहू ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल राम साहू सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में समाज के सदस्य व नागरिकगण मौजूद थे।

Check Also

पसरा व्यवसाइयों के अतिक्रमण हटाने पर विधायक रिकेश ने जताई नाराजगी : सीएम से चर्चा कर मुआवजे की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर।‌ सड़क किनारे पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!