Breaking News

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धमधा में आयोजित धीवर समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज हाई स्कूल ग्राउंड धमधा में धीवर समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय  सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने न्याय को जीत दिलाई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में मछुवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी गई थी। सरकार समाज को पुनः प्राथमिकता देगी। समाज को आगे बढ़ाने मछुवा बोर्ड को बढ़ावा दिया जाएगा। रायपुर में समाज के भवन के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने समाज की हर आवश्यकताओं को क्रमशः पूरा करने का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने अपने करकमलों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

विधायक ईश्वर साहू ने विधायक पद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार माना। उन्होंने लोगों को सभी समाज का आदर करने और क्षेत्र में सामाजिक सद्भावना बनाये रखने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने अपने सम्बोधन में समाज के रीति-रिवाजों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और समाज के संरक्षक रामकिशन धीवर, राधेश्याम चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी और धीवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!