Breaking News

जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित बच्ची का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल दुर्ग में हुआ सफल ऑपरेशन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित कु. दामिनी पारधी पिता प्रेमलाल पारधी ग्राम कलंकपुर जिला बालोद (छ.ग.) का मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. संगीता भाटिया के निर्देशन नेत्र सर्जन डॉ कल्पना जैफ द्वारा किया गया। ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए ओ.टी. टीम की इंचार्ज सिस्टर आशा भट्ट, नेत्र सहायक अधिकारियों की टीम माया देवी लहरे, शत्रुहन सिन्हा, दुर्गा सिन्हा, सिस्टर टीम संध्या पांडे, किरण वर्मा, प्रिया चंद्राकर, इंदु सिस्टर व माधवी सिस्टर, राजू डग्गर, संजय यादव, स्वाति दीदी ड्यूटी बखूबी निभाई, जिसके चलते बच्ची अब अच्छे से देख पा रही है।

पहली बार दामिनी ने अपनी परेशानी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलंगपुर पहुंचकर नेत्र सहायक अधिकारी जयपाल सिंह के पास नेत्र जांच कराया। पता चला कि बच्ची अपने बायी आंख से बिल्कुल भी देख नहीं पा रही थी, क्योंकि उससे जन्मजात मोतियाबिंद है। उन्होंने तुरंत मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी और प्रारंभिक जांच कर जिला चिकित्सालय बालोद के सहायक नोडल (अंधत्व) अनिल कुमार सिन्हा के निर्देशन में दामिनी को जिला चिकित्सालय दुर्ग ऑपरेशन के लिए भेज दिया गया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!