Breaking News

भाजपा सरकार में 10 दिन पहले बने मंत्री : कांग्रेस प्रत्याशी ने 12 हजार मतों से हराया : भाजपा को लगा तगड़ा झटका

द सीजी न्यूज

राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यह देश का पहला मामला है जब चुनाव से पहले भाजपा ने किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए नाराजगी जाहिर की थी। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के चुनाव हार जाने पर राजस्थान कांग्रेस ने तंज कसा है।

 राजस्थान में श्रीगंगानजर जिले के करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे ने भजन लाल सरकार को करारा झटका दिया है। उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और दस दिन पहले कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने उन्हें 11261 वोटों से शिकस्त दी है।

कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति

गौरतलब है कि जब चुनाव से पहले भाजपा ने किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया तो कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते नाराजगी जाहिर की थी। जब सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर है।

उपचुनाव 5 जनवरी को हुआ

करणपुर विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं हुआ था। इस सीट से 75 साल के कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कूनर चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन 15 नवंबर को उनका निधन हो गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग करवाई और कांग्रेस ने रूपिंदर सिंह कूनर को प्रत्याशी बनाया।

कांग्रेस की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्रीकरणपुर में कांग्रेस समिति रुपिंदर सिंह कुन्नर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने आगे कहा,”यह जीत स्व. अनंत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्य को समर्पित किया गया है। श्रीकृष्णपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच विपक्ष को मंत्री बनी आचार संहिता और अभिलेखों की धज्जियां वाली भाजपा ने जनता को सबक सिखाया है।”

अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,”इस चुनाव ने कई संदेश दिए हैं। बीजेपी का अहंकार और जिस तरह से उन्होंने नैतिकता को त्याग दिया है। यह है बीजेपी को जनता के तमाचे की तरह। मैंने पहले कहा था कि हम शानदार जीत दर्ज करेंगे। लोग समझ गए हैं कि (राज्य में बीजेपी की) सरकार बनने के बाद भी हम कमजोर नहीं हुए हैं। इससे फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में होगा।”

राजस्थान कांग्रेस ने कसा तंज

सुरेंद्र पाल सिंर टीटी के चुनाव हार जाने पर राजस्थान कांग्रेस ने भी तंज कसा है। राजस्थान कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा – सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!