Breaking News

‘सोनितपुर में राहुल के करीब भाजपा का झंडा लेकर आए लोग’; अफरा-तफरी के बीच राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को दिया ‘फ्लाइंग किस’

द सीजी न्यूज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम के सोनितपुर में हैं। यात्रा के दौरान भाजपा का झंडा लेकर राहुल की बस के पास कई लोग पहुंच गए। मोदी मोदी के नारे लगने लगे। भारी अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान राहुल गांधी भी बस से नीचे उतर गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वापस बस में भेज दिया।

राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आठवें दिन राहुल असम के सोनितपुर इलाके में पहुंचे। एक स्थान पर लोगों से मिलने बस से नीचे उतरे राहुल गांधी को अफरा-तफरी जैसे माहौल में कुछ सेकेंड के भीतर वापस बस में चढ़ाया गया। राहुल जिस बस से सफर कर रहे हैं, उसके आस-पास भाजपा का झंडा लेकर पहुंच गए लोग मोदी मोदी का नारा लगा रहे थे। इससे पहले पार्टी महासचिव जयराम रमेश की कार को निशाना बनाया गया।

हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी थे, कुछ ही सेकेंड में बस में वापस भेजे गए राहुल

माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को तत्काल बस के अंदर जाने को कहा। समाचार एजेंसी – एएनआई की वीडियो रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि राहुल बस से नीचे उतरते हैं। आस-पास दर्जनों लोग मौजूद हैं। हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी राहुल के पास ही दिखे। इसी बीच चंद सेकेंड के भीतर राहुल को वापस बस में भेजा गया।

खरगे की दो टूक – कांग्रेस डरने वाली नहीं

असम के नौगांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से बीजेपी के लोग घबरा गए हैं। उन्होंने हमारे पीसीसी अध्यक्ष पर हमला किया, लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। वो कांग्रेस के सिपाही हैं। कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। ‘यह मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं’ जैसा है। जो बिल्ली कभी हमारे पास हुआ करती थी, वह अब हम पर म्याऊं-म्याऊं कर रही है। हमने पहले भी ऐसे कई लोगों को देखा है। हम कभी नहीं डरेंगे, ये कांग्रेस का वादा है। खरगे का इशारा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ था जो कांग्रेस में रहे लेकिन कुछ साल पहले ही भाजपा में चले गए हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!