द सीजी न्यूज
भाजपा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तमिलनाडु सरकार ने प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की अनुमति नहीं दी है। साथ ही प्रदेश के राम मंदिरों में विशेष पूजा से भी इन्कार कर दिया गया है। बता दें कि तमिलनाडु में भगवान राम के करीब 200 बड़े मंदिर हैं।
सीतारमण ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की एमके स्टालिन सरकार ने इस तरह का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री एमके उदयनिधि ने पिछले दिनों सनातन के खिलाफ बयान दिया था। उदयनिधि स्टालिन ने पिछले दिनों सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ कई बार आपत्तिजनक बयान दिए। अयोध्या राम मंदिर पर उन्होंने कहा था कि हम उस जगह पर मंदिर का समर्थन कभी नहीं करेंगे, जहां पर मस्जिद को गिराया गया था। उदयनिधि स्टालिन इससे पहले भी सनातन धर्म की तुलना मच्छर, डेंगू से कर चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि सनातन धर्म को जड़ से खत्म करना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

