Breaking News

दुर्ग में 21000 भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

  • अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन जिला मुख्यालय में अनूठा आयोजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। दुर्ग ज़िले में भी समारोह को लेकर भारी उत्साह है। दुर्ग ज़िले में भव्य और वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला जत्था के माध्यम से जिला व विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है। जिला मुख्यालय दुर्ग सहित तीनों विकासखण्डों में प्रमुख मंदिरों में मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

रविवार 21 जनवरी को जिला मुख्यालय के पंडित रविशंकर स्टेडियम में बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 21000 भक्तों द्वारा 21 बार हनुमान पाठ किया गया। इससे पहले नगर के विभिन्न छोटे-बड़े मंदिरों से भक्तगण भव्य शोभायात्रा निकालकर पंडित रविशंकर स्टेडियम पहुंचे और दोपहर 3 बजे से विशाल जनसमुदाय नें हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ किये, जो शाम तक चलता रहा।

कांग्रेस नेता वोरा हुए शामिल

रविशंकर स्टेडियम में आज एक ऐतिहासिक पल था। दुर्ग शहर के श्रद्धालुगण राम भक्ति व हनुमान जी का आशीर्वाद लेते रहे। स्टेडियम में हजारों की संख्या में भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी पहुंचे। वोरा ने पूरे मनोयोग से राम भक्ति और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
अरुण वोरा ने कहा कि “प्रभु श्री राम हम सबके आराध्य देवता हैं, उनके आदर्शों, सिद्धांतों व सद्चरित्र पर चलकर ही हम अपने जीवन की सार्थकता सिद्ध कर अपने आप को धन्य कर सकते हैं”। इस मौके पर उनके साथ राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, रोहित ताम्रकार, नंदू महोबिया व चिराग शर्मा उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!