Breaking News

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा – रामोत्सव : जिला स्तरीय कार्यक्रम श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण कसारीडीह मेंं

द सीजी न्यूज

दुर्ग / धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। दुर्ग जिला मुख्यालय में 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कसारीडीह स्थित श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में किया गया है। कार्यक्रम सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथ्य और विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, विधायक पाटन भूपेश बघेल, विधायक अहिवारा डोमनलाल कार्सेवाड़ा, विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, नगर पालिका निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल व जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान आनंद धारा मानस मण्डली मालूद, सांई मानस परिवार अण्डा, उपासना मण्डली करेल, रघुनायक मानस मण्डली परसाही और नवतुलसी मानस परिवार जोगीगुफा द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!