Breaking News

‘हम सबके राम’ कॉफी टेबल बुक और ‘रामो विग्रहवान धर्म’ : कैलेंडर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

  • श्री राम के अयोध्या धाम से वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संग्रह

द सीजी न्यूज

रायपुर। अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

इस अवसर पर भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क जे एल दरियो उपस्थित रहे।

“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!