Breaking News

’’राष्ट्रीय बालिका दिवस पर – एक दौड़ बेटियों के नाम’’

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’’ अंतर्गत 24 जनवरी के अवसर पर ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ आयोजित किया जाएगा। कार्यकम का उद्देश्य बालिकाओं के मध्य उच्च शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। खेलों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ आयोजित किया जा रहा हैं। यह दौड़ 24 जनवरी को सुबह 8 बजे से सेक्टर 9 चौक से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर चौक से पुनः सेक्टर 9 चौक में समापन होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बेटियों का हौसला बढ़ाने हेतु समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया गया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!