- छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने की आयुक्त से मुलाकात
- आयुक्त ने मार्च माह तक पूरी राशि जमा करने का आश्वासन दिया
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ की दुर्ग नगर निगम शाखा द्वारा आज निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आज प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने वेतन से कटौती के बावजूद जीपीएफ और सीपीएफ खातों में राशि जमा न होने पर नाराजगी जताई गई। कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से चर्चा के दौरान कहा कि कर्मचारियों के भविष्य निधि की राशि उनके वेतन से काटी जा रही है, लेकिन यह राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में बीते 1 वर्ष से राशि जमा नहीं हो रही है।
निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा कर्मचारियों को आश्वास्त किया गया कि मार्च माह 2024 तक संपूर्ण राशि कर्मचारियों के जीपीएफ व सीपीएफ खातों में जमा कर दिया जाएगा। आयुक्त के आश्वासन पर संध के पदाधिकारियों ने आंदोलन स्थागित कर दिया। मांग पूरी न होने पर पुनः आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत यादव, सतीश साहू, खिलावन शर्मा, गंगाधर ठाकरे, राजू बक्शी, योगेंद्र वर्मा, उमेश यादव, किरण अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, पुरुषोत्तम साहू, नंदू यादव, विनीत वर्मा, चन्द्रलेखा कसार, रेखा कुर्रे, लवकुश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, भागवत यादव, प्रताप ठाकुर, पूरन साहू, साक्षी वर्मा चौहान, चित्रलेखा चन्द्राकर, प्रिंसी शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, राजू यादव, पवन नायक, भगत यादव, कमल स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

