द सीजी न्यूज
भिलाई नगर। चन्दूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं हॉस्पिटल कचांदुर दुर्ग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों समेत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी नगर निगम भिलाई ने कचांदुर के लिए बस सेवा प्रारंभ की है, जो दिन में दो फेरे लगाएगी।
दुर्ग बस स्टेण्ड से सुबह 9 बजे बस रवाना होकर 10 बजे हास्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी और 12 बजे हॉस्पिटल से प्रस्थान कर 1 बजे दुर्ग बस स्टेण्ड आगमन होगा।
दूसरा फेरा दोपहर 2 बजे दुर्ग बस स्टैंड से प्रस्थान कर 3 बजे कचांदुर हास्पिटल पहुॅचने के बाद शाम 4 बजे हॉस्पिटल से निकल कर 5 बजे सायं को दुर्ग बस स्टेण्ड पहुॅचेगी।
सिटी बस अपने फेरे के दौरान दुर्ग बस स्टैंण्ड से प्रस्थान कर मालवीय चौक दुर्ग, नेहरू नगर चौक भिलाई, सूर्या माॅल चौक जुनवानी, अवंति बाई चौक कोहका, रूंगटा काॅलेज, सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद मार्ग से होते हुए चन्दूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
कचांदुर का शासकीय हॉस्पिटल शहर से दूर होने के कारण वहाॅ इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजनों और वहां अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानी हो रही थी। सिटी बस प्रारंभ होने से लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
