द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की तरह ही मध्यम वर्ग के लिए भी आवास योजना का ऐलान केंद्र सरकार के सर्व समावेशी विकास की सोच को आगे बढ़ाने वाला है। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे। इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं। इसी प्रकार एक करोड़ घरों को सौर उर्जा से मुफ्त बिजली देने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव हर घर को रोशन करने वाला है। चंद्राकर ने कहा कि रूफटॉप सौर ऊर्जा से एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी, जिससे 15-18 हजार रुपये की बचत होगी। ई-व्हीकल की चार्जिंग के लिए बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन होंगे। इससे वेंडरों को काम मिलेगा।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार गरीब का कल्याण, देश का कल्याण इस मंत्र के साथ काम कर रही है। सबके साथ सबका विश्नास के उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। ललित चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा फोकस महिलाओं, युवा, गरीब, अन्नदाता पर है। इससे देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली है। सर्वहारा वर्ग के साथ जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए इस बजट में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए जनमन योजना को प्रभावी बनाया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
