द सीजी न्यूज
केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूर्ण करने वाला बजट है। इस बजट को किसी भी प्रकार से चुनावी बजट नहीं कहा जा सकता। देश के चौमुखी विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार प्रतिबद्ध है। इसी के तहत पेश किए गए बजट में विभिन्न प्रकार के समायोजन किए गए हैं। खासकर अगर हम कहें लखपति दीदी योजना के तहत लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ा कर 3 करोड़ किए जाने का स्वागत करते कहा कि आज देश में एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में मदद मिली है। वे सबके लिए प्रेरणा के स्वरूप हैं।
सरोज पांडेय ने आगे कहा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का संकल्प केंद्र सरकार के संवेदनशीलता और विकासपरक दृष्टिकोण का परिचायक है। मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे का ही इस्तेमाल करते हुए मेडिकल कॉलेज बनाने 9 से 14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का टीका लगाने और मातृत्व और बाल विकास के लिए समग्र योजना बनाने आंगनबाड़ी केंदो को अपग्रेड किए जाने पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाने के साथ ही आयुष्मान भारत के तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को इसके दायरे में लाने का संकल्प का स्वागत योग्य है।
2014 और 2024 की स्थिति को लेकर सरकार श्वेत पत्र लाने की घोषणा की है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि देश आर्थिक तौर पर आज विश्व पटेल पर पूरी मजबूती से खड़ा है। 2014 से 24 तक की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करना भाजपा की केंद्र सरकार के लोकतांत्रिक और जिम्मेदार चरित्र को दिखाता है। इस तरह सदन के पटल पर पाई पाई और मिनट मिनट का हिसाब रखने का निर्णय प्रशंसनीय है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
