Breaking News

आलबरस व निकुम धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था : विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों को चेतावनी दी

द सीजी न्यूज 

धान खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन न होने के साथ ही उचित रखरखाव न होने की शिकायत मिलने पर विधायक ललित चंद्राकर ने नाराजगी जताई है। ललित ने कहा कि वे इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और आम जनमानस को असुविधा होने की शिकायत नहीं होनी चाहिए।

ललित ने साफ कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीण विधानसभा की जनता मेरा परिवार है और परिवार के सदस्यों को किसी भी प्रकार का दुख या असुविधा होने पर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। ललित ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से कहा है कि किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या होने पर नागरिकगण उनके गृह निवास पर किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे। क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!