Breaking News

मैत्री बाग में फ्लॉवर शो का भव्य आयोजन : वोरा ने साज सज्जा के साथ शानदार आयोजन की जमकर सराहना की

द सीजी न्यूज

भिलाई। मैत्री बाग में रविवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग की ओर से फ्लॉवर शो का शानदार आयोजन किया गया। मैत्री बाग में रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक सजावट की गई। यहां फूलों से खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई। इस मौके पर मैत्री बाग को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी ने मैत्री बाग में आयोजित फ्लॉवर शो की जमकर सराहना की। इस दौरान वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा, कांग्रेस नेत्री प्रीति मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भिलाई के अलावा दुर्ग शहर व आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग फ्लॉवर शो देखने पहुंचे। फूलों से बनी आकर्षक कलाकृतियों के साथ लोग सेल्फी लेते रहे। यहां खूबसूरत रंगोली भी सजाई गई। सलाद से भी आकर्षक डिजाइन बनाए गए थे। गौरतलब है कि हर साल भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग की ओर से फ्लॉवर शो का आयोजन किया जाता है।

यहां होने वाले प्रतियोगिता में बीएसपी और नॉन बीएसपी कैटेगरी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रंगोली आर्टिस्टों ने फूलों से अलग-अलग कलाकृतियां तैयार की। फ्लावर शो के दौरान गमलों में कैक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज के अलावा मौसमी पौधों सेवंती, डहेलिया, गुलाब सहित अन्य वेरायटी के फूलों की प्रदर्शनी लोग देखते ही रह गए। फ्लावर शो के दौरान गेंदे के फूलों से मोर, पैरट, हिरण आदि के स्टैच्यू बनाए गए।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!