द सीजी न्यूज
दुर्ग। नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा सोमवार 5 फरवरी को मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। लीकेज की मरम्मत कार्य होने के कारण 5 फरवरी को वार्ड क्रमांक 49 से 54 तक द्वितीय पाली में (शाम के समय) पानी सप्लाई नहीं होगी। शटडाउन की वजह से सोमवार को द्वितीय पाली ( शाम ) को 6 वार्डों में नल नहीं खुलेंगे। सोमवार को सुबह के समय शहर के सभी वार्डों में पानी सप्लाई की जाएगी। सुबह की पाली में पेयजल आपूर्ति के बाद मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
इसकी सूचना निगम प्रशासन द्वारा एक दिन पहले लोगो को दी जा रही है, ताकि नागरिकगण पर्याप्त पानी स्टोर कर रख लें।अधिकारियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 49, 50, 51, 52, 53 और 54 में द्वितीय पाली में पेयजल सप्लाई नहीं होगी। असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि पर्याप्त पानी स्टोर करके रख लें। दूसरे दिन यानी मंगलवार को सुबह से प्रभावित वार्डों में पानी सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
