Breaking News

साय सरकार का बजट पूरी तरह हवाहवाई : जुमलेबाजी के सिवा कुछ भी नहीं : वोरा 

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज विधानसभा में पेश किये गए छत्तीसगढ़ के बजट को हवाहवाई बजट बताया है। वोरा ने कहा कि बजट में केवल सब्जबाग दिखाए गए हैं। बजट में जितने सुनहरे सपने दिखाए गए हैं, उन सपनों को कैसे पूरा किया जाएगा ? इसका कोई रोड मैप बजट में नहीं है। बजट का आकार बढ़ाने और राजस्व वृद्धि के दावे पूरी तरह खोखले हैं।

वोरा ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। भाजपा संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा उठाती रही है। इस मुद्दे पर भी कोई बात नहीं की गई। बजट में शहरों के विकास के लिए ठोस प्लान नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट बेहद निराशाजनक बजट है। इस बजट से छत्तीसगढ़ की जनता के सपने पूरे नहीं होंगे। बजट में केवल जुमलेबाजी की गई है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!