Breaking News

ट्रांसफार्मर ऑइल की चोरी लगातार बढ़ रही : विद्युत विभाग के इंजीनियर ने दर्ज कराई एफआईआर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 8 फरवरी को ग्राम समोदा में स्थापित 63 के.व्ही.ए. और ग्राम अरसनारा में स्थापित 25 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर से आयल चोरी की सूचना सहायक लाइनमेन द्वारा कनिष्ठ अभियंता को दी गई। निरीक्षण से पता चला कि इन ट्रांसफार्मरों से 254 लीटर तेल की चोरी की गई है, जिसका अनुमानित मूल्य 50 हजार रुपए है। इस घटना से ग्राम समोदा और अरसनारा के सभी उपभोक्ताओं की बिजली बंद हो गई।

इस मामले मे ननकट्ठी वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता परमेश्वर वर्मा द्वारा जेवरा चौकी में अज्ञात ट्रांसफार्मर तेल चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। 15 दिन पहले भी भटगांव नदी खार किनारे 100 के.व्ही.ए. और 63 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मरों से 70 हजार रुपए अनुमानित मूल्य का 289 लीटर आयल चोरी किया गया था। इसके कारण ग्राम भटगांव नदी खार किनारे के सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति कई दिनों तक बाधित रही।

विद्युत विभाग ने किसानोें से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने खेतों में लगे विद्युत पंप ट्रांसफार्मर की निगरानी अपने स्तर पर भी करें, जिससे किसी भी प्रकार की ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की समस्या न हो सके और उनके खेतों में सिंचाई कार्य प्रभावित न हो। ट्रांसफार्मर के आसपास संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर तत्काल सूचना नजदीकी थाने में देने की अपील भी की गई है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!