Breaking News

अमृत काल का यह बजट समाज व सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी : छत्तीसगढ़वासियों के सपने साकार करने वाला बजट : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के भविष्य और अमृतकाल के नींव का बजट 2024-25 विधानसभा के पटल पर रखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की समूचे छत्तीसगढ़ में सराहना हो रही है। ललित चंद्राकर ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि बजट में प्रदेश के सभी क्षेत्रों व वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ के अंतिम से अंतिम व्यक्ति के विकास को प्रदर्शित कर रहा है। देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटी को पूरा करने वाला बजट है। 

ललित ने कहा कि ये बजट छत्तीसगढ़ के अमृतकाल की नींव का बजट है। नई सरकार का पहला बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नींव का पहला पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ सरकार के, प्रदेश के हर तबके की तरक्की के इरादे को और मजबूती देगा। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और छत्तीसगढ़वासियों की तरक्की, समृद्धि की दिशा में पेश किये गए बजट के लिए विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

विधायक ने कहा कि बजट में भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की जीडीपी को दुगुना करने का संकल्प लिया गया है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8,369 करोड़, महतारियों के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 3000 करोड़, किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना 10,000 करोड़, भूमिहीनों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना 500 करोड़, हर घर निर्मल जल अभियान 4500 करोड़, छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस, नवा रायपुर में अटल नगर में लाईवलीहुड सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस, दुर्ग जिले में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप, आई.टी.पार्क की स्थापना, छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन, स्टेट कैपिटल रीजन 5 करोड़, शक्तिपीठ परियोजना 5 करोड़, श्री रामलला के दर्शन हेतु 35 करोड़, नवीन सिचाई परियोजना 300 करोड़, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना 2788 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 841 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ललित ने कहा कि बजट में  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 561 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन 400 करोड़, गरीब कल्याण योजना 3400 करोड़, मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना 1 करोड़ 50 लाख अधोसंरचना निर्माण, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, राज्य जल सूचना केंद्र, गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री जन मन योजना, आदिवासी आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों व आश्रमों के लिए प्रावधान, आई टी, अधोसंरचना एवं आई.टी.इनबेल्ड सर्विसेस, ऊर्जा संरक्षण, वाणिज्य एवं उद्योग, निराश्रितों एवं दिव्यांगों की सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, शिक्षित प्रदेश-विकसित प्रदेश, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन एवं संस्कृति, नगरीय सुविधाओं का विकास, न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, भू राजस्व व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, खेल एवं युवा कल्याण, पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन-जन को समर्पित बजट है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!