Breaking News

महापौर ने बोरसी में किया 24.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज 24 लाख 50 हज़ार रुपए की लागत से बोरसी वार्ड नं. 50 में मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पार्षद ज्ञानदास बंजारे, संजय कोहले के अलावा कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, वीपी मिश्रा, उपअभियंता हरिशंकर साहू, करण यादव सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के पार्षद समेत नागरिकों ने महापौर धीरज बाकलीवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर में विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। शहर में स्वीकृत राशि से मूलभूत सुविधा रोड, नाली सहित सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बोरसी वार्ड नं.50 मुक्तिधाम निर्माण कार्य की मांग काफी समय से की जा रही थी। अब स्थानीय लोगों की मांग पूरी होने जा रही है। नवनिर्मित मुक्तिधाम में बाऊण्ड्रीवाल, शेड निर्माण, पाथवे के अलावा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करते हुए समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। इसी तरह सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

भूमिपूजन के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त लोकेश चंद्राकर के साथ विराट नगर वार्ड नं.51 में 50 लाख से नाला निर्माण कार्य कार्य का औचक निरीक्षण किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नालों में कचरा और प्लास्टिक सामग्री न फेंकें, क्योकि ऐसा करने से पानी के बहाव में बाधा आती है और कई निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यह कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!