द सीजी न्यूज
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा आज दुर्ग राज पटेल कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए और मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लिया। वोरा ने कहा कि मरार समाज एक मेहनती श्रमजीवी समाज है, जो अपनी मेहनत पर विश्वास करता है। कोसरिया मरार समाज में समानता का भाव है। पुरूषों के साथ महिलाओं को समानता का दर्जा है। इस समाज की मेहनत से ही लोगों को हरी भरी साग-भाजी मिल रही है।
इस दौरान वोरा ने 25 लाख की लागत से बन रहे पटेल समाज के सामुदायिक भवन का अवलोकन किया। समाज के प्रमुख पदाधिकारी गया पटेल, विजयंत पटेल, अमित पटेल, बजरंग पटेल, मनोहर पटेल, भरत पटेल ने पूर्व में 10 लाख और बाद में 25 लाख रुपए दिये जाने पर वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू, राजकुमार वर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


