द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग नगर निगम के वार्ड 38 में विधायक निधि से स्वीकृत डोम शेड व अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण किया। इस डोम शेड का निर्माण वोरा की विधायक निधि से किया गया है। इस मौके पर वोरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मतदाताओं के सहयोग से वे हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। दुर्ग शहर हमारा परिवार रहा है। शहरवासियों से उन्हें हमेशा स्नेह और आशीर्वाद मिला है। शहरवासियों से वोरा परिवार का संबंध पिछले 6 दशकों से है। पिता मोतीलाल वोरा ने अपने संपूर्ण जीवनकाल में दुर्ग की सेवा की है।
पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। शहर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए वोरा सदैव प्रयत्नशील रहे जिसका फायदा दुर्ग शहरवासियों को मिला है। लोकार्पण समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, किशोर ठाकुर, धनेश वर्मा, सतवीर सिंह, रतन निषाद, रामरतन सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

