Breaking News

बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान : छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे उम्मीदवार : सरोज लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

द सीजी न्यूज

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय की जगह राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

रायगढ़ राज परिवार के युवा कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। स्व. राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह चार बार लैलूंगा से कांग्रेस के विधायक रहे और स्व. विद्याचरण शुक्ल ने उन्हे राज्यसभा सदस्य बनाया था। देवेन्द्र प्रताप सिंह उनके बड़े पुत्र हैं। उनकी बहन उर्वशी देवी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही। जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रही हैं। देवेन्द्र प्रताप सिंह के भाजपा के राज्यसभा सदस्य के सूची में नाम आने से रायगढ़ की राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 

सरोज को राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए उम्मीदवार न बनाए जाने के बाद अब यह लगभग तय हो गया है कि दुर्ग से वर्तमान सांसद विजय बघेल और सरोज पांडेय ही टिकट के प्रबल दावेदार होंगे। विजय बघेल की तुलना में सरोज पांडेय दिल्ली की सियासत में काफी पॉवरफुल हैं। सरोज पांडेय की राजनीतिक क्षमताओं के साथ ही उनके प्रखर वक्ता होने के कारण भाजपा के शीर्ष नेता भी कायल है। पूर्व में भी वे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी जा चुकी हैं।    

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!