द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हनोदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, मंडल भाजपा अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू उपस्थित रहे।
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा उनका जीवन संवारने की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। आने वाले समय में सामूहिक विवाह का आयोजन और भी किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग मे संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम हनोदा के समस्त ग्राम वासियों को ग्राम जन्मोत्सव की शुभकामनायें प्रेषित की। इस अवसर पर कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग योगिता चंद्राकर सरपंच तेजराम चंदेल विकास चंद्राकर दिनेश पटेल दौलत यादव देवीलाल साहू पंचूराम कुंभकार प्रकाश पटेल राजकुमार साहू राजेश साहू मोहन साहू मनोज, चुम्मन लाल, दानेश्वर यादव जितेंद्र चंद्राकर चतुर साहू परमानंद चंद्राकर गणेश राम साहू सहित समस्त ग्रामीण जन व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

