Breaking News

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट : छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

  • लिखा छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे उत्कृष्ट कार्य
  • जन्मदिन के लिए शुभकामनाओं हेतु मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति किया आभार प्रगट

 छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!