Breaking News

मोदी की गारंटी को लेकर 23 फरवरी को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का हल्लाबोल : महंगाई भत्ता समेत प्रमुख वादों को पूरा करने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के कर्मचारियों के साथ किये गए सभी प्रमुख वादों को पूरा करने की मांग को लेकर 23 फरवरी को कर्मचारियों द्वारा हल्लाबोल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारीराजेश चटर्जी ने बताया कि सभी जिलों में 23 फरवरी को भोजन अवकाश के दौरान दोपहर डेढ़ बजे जिला ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर / एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

गौरतलब है कि देय तिथि से महँगाई भत्ता, महँगाई भत्ता के लंबित एरियर्स को जी पी एफ में समायोजन, सातवें वेतनमान एरियर्स के अंतिम किस्त का भुगतान, वादे के अनुसार कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर मोदी की गारंटी दी गई थी। चुनाव जीतने के बाद अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने साय सरकार से कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग की है। 23 फरवरी को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया जाएगा। 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!