Breaking News

खेलो इंडिया टैलेण्ट हंट प्रोग्राम में पंजीयन की अंतिम तिथि 29 फरवरी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारतीय खेल प्राधिकरण के वेबसाइट में खेलो इंडिया टैलेण्ट हंट प्रोग्राम में पंजीयन की अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित है। हालांकि इसकी अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ाने की संभावना है। जिले में संचालित समस्त विद्यालयों से अधिक से अधिक पंजीयन कराना है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पहला मूल्यांकन अभियान 4 जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव और सरगुजा में 8 मार्च तक होगा।

9 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कुल 10 खेलों क्रमशः हॉकी, फुटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, तीरंदाजी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन व बाक्सिंग खेलों में पंजीयन किया जाएगा। किसी प्रकार की सहायता या आवश्यकता होने पर अजय नामदेव सर्वदे, सहायक संचालक, साई सीआरसी भोपाल से मोबाईल नंबर 9558577657 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!